Police Constable Bharti 2023: हजारो पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें

सीजी पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती के आयोजन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और अनेक उम्मीदवारों के द्वारा सफलतापूर्वक इस भर्ती के लिए अपना आवेदन भी पूरा किया जा चुका है इस भर्ती हेतु अधिसूचना 4 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी इसके पश्चात 20 अक्टूबर 2023 से इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई वहीं आवेदन करने हेतु अंतिम तारीख 30 नवंबर है।

30 नवंबर से पहले पहले सभी उम्मीदवार जो कि इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह सफलतापूर्वक अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख के अंतर्गत हम आपको सीजी पुलिस भर्ती 2023 को लेकर संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें।

Police Constable Bharti 2023

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल ट्रेड ड्राइवर जैसे पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस बार इस भर्ती का आयोजन 5967 पदों पर किया जा रहा है। जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है वह सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जारी कर दी गई है उन्हें जानने के पश्चात जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह अपना आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

सीजी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपकी आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जो भी उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से है और वह इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी आयु में छूट से संबंधित जानकारी जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देखें।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

सीजी पुलिस भर्ती 2023 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भी रखा गया है ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ₹200 जमा करना है वही एससी एसटी और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 125 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना है। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही है जब आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे तो भुगतान को लेकर आपको विभिन्न विकल्प मिलेंगे। जिनके माध्यम से आप सीजी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता

जो अधिसूचना सीजी पुलिस भर्ती 2023 हेतु जारी की गई है उसके मुताबिक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा उतीर्ण होना चाहिए वहीं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आठवीं पास न्यूनतम योग्यता रखी गई है और नक्सली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले उम्मीदवारों के लिए पांचवी पास न्यूनतम योग्यता रखी गई है। आप अपनी योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जांच कर जान सकते हैं कि आखिर में आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य है या नहीं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवयशक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म से संबंधित लिंक देखने को मिलेगा तो उस लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • फार्म के अंतर्गत जानकारी को दर्ज कर देना है तथा निर्धारित डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • सीजी पुलिस भर्ती 2023 के आवेदन हेतु जो भी आवेदन शुल्क रखा गया है वह आवेदन शुल्क अपने वर्ग के अनुसार जमा कर देना है।
  • अब आवेदन के लिए सबसे अंतिम स्टेप्स में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस तरह सीजी पुलिस भर्ती 2023 हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सीजी पुलिस भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण जानकारी तथा आवेदन करने से संबंधित जानकारी आपने जान ली है। अब अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सीजी पुलिस भर्ती 2023 को लेकर कोई भी सवाल आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं आज की जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment